November Holidays 2025: नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल और बैंक, कब-कब रहेगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2025 08:28 AM

november holidays 2025

नवंबर 2025 का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने स्कूलों और बैंकों में कई खास छुट्टियां रहने वाली हैं।

November Holidays 2025: नवंबर 2025 का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने बिहार (Bihar Holidays 2025) में स्कूलों और बैंकों में कई खास छुट्टियां रहने वाली हैं।
अगर आप कोई जरूरी बैंकिंग काम या बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि इस महीने किन-किन दिनों में स्कूल और बैंक बंद रहेंगे (Bank Holidays in November 2025)।

स्कूलों की छुट्टियां (School Holidays November 2025)

इस महीने अक्टूबर की तुलना में छुट्टियां थोड़ी कम हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों और विशेष अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे।

साप्ताहिक अवकाश:

इस महीने 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर) पड़ रहे हैं। इन दिनों सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti 2025):

5 नवंबर (बुधवार) को गुरु नानक देव जी की जयंती है। इस अवसर पर बिहार समेत कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर भीड़ देखने को मिलेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव की छुट्टियां (Bihar Vidhan Sabha Election Holidays):

बिहार में इस महीने दो दिन विधानसभा चुनाव के कारण अवकाश रहेगा।

6 नवंबर (गुरुवार)

11 नवंबर (मंगलवार)

हालांकि यह छुट्टी पूरे प्रदेश में नहीं बल्कि जहां मतदान होगा उन्हीं जिलों में लागू होगी। इन क्षेत्रों में स्कूलों के साथ-साथ कई सरकारी दफ्तर और बैंक (Bank Holiday Due to Election) भी बंद रहेंगे।

बाल दिवस (Children’s Day):

14 नवंबर (शुक्रवार) को बाल दिवस मनाया जाएगा। इस दिन अधिकांश स्कूलों में छुट्टी नहीं होगी, लेकिन बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays in November 2025)

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की सूची के अनुसार, नवंबर में 10 से 13 दिन बैंक बंद रह सकते हैं (राज्यवार छुट्टियों सहित)।
हालांकि ATM, UPI, Net Banking और Mobile Banking जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

देशभर में लागू छुट्टियां (National Bank Holidays):

  • तारीख    दिन    वजह

  • 2 नवंबर    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

  • 8 नवंबर    दूसरा शनिवार    साप्ताहिक अवकाश

  • 9 नवंबर    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

  • 16 नवंबर    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

  • 22 नवंबर    चौथा शनिवार    साप्ताहिक अवकाश

  • 23 नवंबर    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

  • 30 नवंबर    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

क्षेत्रीय छुट्टियां (Regional Bank Holidays):

  • तारीख    दिन    वजह    राज्य
  • 1 नवंबर    शनिवार    कर्नाटक राज्योत्सव / हरियाणा दिवस    कर्नाटक, हरियाणा
  • 5 नवंबर    बुधवार    गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा    पूरे देश में
  • 6 नवंबर    गुरुवार    विधानसभा चुनाव    बिहार (कुछ जिले)
  • 11 नवंबर    मंगलवार    विधानसभा चुनाव / ल्हाबाब दुचेन    बिहार (कुछ जिले), सिक्किम
  • 24 नवंबर    सोमवार    गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस    उत्तर भारत के कई राज्य

छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ATM और UPI Transactions (Online Banking Services) जारी रहेंगे।

जरूरी काम पहले निपटाएं

अगर आपको चेक जमा करने, कैश निकालने या किसी बैंक पेपरवर्क से जुड़ा काम करना है, तो छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें।
चुनाव और त्योहारों के बीच बैंक बंद रहने से ग्रामीण इलाकों में लेन-देन पर असर पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!