बेखौफ अपराधियों का तांडव, बैंककर्मी के घर से चोरी किए 10 लाख के जेवरात

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Feb, 2021 02:18 PM

one lakh jewelery stolen from the house of a bank employee in samastipur

बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से अपराधियों ने बुधवार को एक बैंककर्मी के घर से करीब दस लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

समस्तीपुरः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां अपराधियों ने बुधवार को एक बैंककर्मी के घर से करीब दस लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सूर्यकंठ खोरी गांव निवासी बैंककर्मी अमन झा समस्तीपुर बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे तभी दोपहर मे चोर ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे अलमीरा को भी तोड़ डाला और उसमें रखे सभी जेवरात चोरी कर ली।

सूत्रों ने बताया कि चोरी की गई जेवरातों की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!