अवैध संबंधों के जुनून में कसाई' बना पति, पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की, फिर शव को मरोड़कर जो किया.....मंजर देख कांप गए लोग

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2026 04:20 PM

first he brutally murdered his wife then twisted her body and stuffed it into a

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर से लाल रंग के ट्रॉली बैग में एक विवाहिता का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान यूपी निवासी मेहरून खातून (25) के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव यहां...

Rohtas Suitcase Murder :  बिहार के रोहतास जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब डेहरी नगर थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर से एक बंद लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरा विवाहिता का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से यहां फेंका गया।

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। रामपुर चौराहा स्थित सब्जी मंडी के पास जब सफाईकर्मी कचरा उठाने पहुंचे तो उन्हें एक लाल रंग का ट्रॉली बैग पड़ा दिखाई दिया। बैग से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डेहरी नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। 

बैग खोलने पर दिखा भयावह दृश्य
बैग खोले जाने पर अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। करीब 25 से 30 वर्ष की महिला का शव प्लास्टिक के बोरे में डालकर टेप से चारों ओर लपेटा गया था। शव को इतनी बेरहमी से मोड़कर रखा गया था कि गर्दन और घुटने एक साथ बंधे हुए थे। करीब पांच घंटे बाद मृतका की पहचान मेहरून खातून (25) के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मेहरून का निकाह वर्ष 2022 में रोहतास के डेहरी निवासी क्यामुद्दीन से हुआ था जो पेशे से बिजली मिस्त्री है। दंपति का ढाई साल का एक बेटा भी है। 

मामी की बहने से था अवैध संबंध
मृतका की मां ने का कहना है कि दामाद क्यामुद्दीन का उसकी मामी की बहने से अवैध संबंध था, जिसे लेकर घर में अकसर विवाद रहता था। मां के अनुसार, शुक्रवार रात दामाद ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी कहीं चली गई है, लेकिन दो दिन उसकी लाश सूटकेस में मिली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच में जुट गई। डेहरी के SDPO गौरव कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल आरोपी पति फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!