NEET छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- हर हाल में दिलाएंगे न्याय

Edited By Harman, Updated: 16 Jan, 2026 03:55 PM

suspicious death case neetstudent in patna prashant kishor meets victim family

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद जिले में नीट की उस छात्रा के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की, जिसकी पटना में कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को मौत हो गई।

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद जिले में नीट की उस छात्रा के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की, जिसकी पटना में कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में मौत हो गई। 

"पार्टी पीड़ित परिवार के साथ", बोले प्रशांत किशोर  

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और बच्ची को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति बदल गई है और अब पुलिस को नए सिरे से निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यौन उत्पीड़न की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में मामले की गहन और स्वतंत्र जांच जरूरी है।'' 

"जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर उठाएगी लोकतांत्रिक कदम"

परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में किशोर ने कहा, ‘‘यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए। हम शनिवार को मृतका के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके।'' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर सभी आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाएगी।

उल्लेखनीय है कि जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के एक छात्रावास में रहकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी। उसकी हाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या का मामला बताया था लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई थी। वह कई दिनों तक कोमा में रही थी और 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!