बिहार में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी, 24 घंटे के दौरान 2 और मरीजों की गई जान
Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jan, 2022 12:51 PM

राज्य के स्वास्थ्य विभाग से रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन दो और लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हुई है उनमें बेगुसराय और पटना के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के...
पटनाः बिहार में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में भले ही कमी आई है, लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग से रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन दो और लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हुई है उनमें बेगुसराय और पटना के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के प्रकाश में आए नए 2768 मामलों में सबसे अधिक 424 मामले पटना में सामने आए हैं। बिहार में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17848 है।

पिछले 24 घंटों में बिहार में कोरोना को लेकर 152135 नमूनों का परीक्षण किया गया है। बिहार में अब तक ओमीक्रोन प्रकार के 67 पुष्ट मामले प्रकाश में आए हैं। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कूड़ेदान से कोविशील्ड वैक्सीन की बरामदगी की जांच के आदेश दिए हैं। बक्सर के सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।''
Related Story

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा...

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानें किस दिन होगी वोटिंग?

Patna School Timing Change: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, DM का आदेश जारी, जानें नई...

Weather Alert: 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने 10 राज्यों में जारी किया बारिश का Red...
VIDEO: शादी से इनकार पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, छापेमारी के दौरान प्रेग्नेंट मिली नाबालिग डांसर, 6 आरोपी...

कांग्रेस ने दिखाई सख्ती, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 2 नेताओं को किया निष्कासित

बिहार से बंगाल और असम तक चर्चाओं में Dr. Rajan Raj, कई राजनीतिक भविष्यवाणियां हुईं सच

IPL में बनेगी बिहार की क्रिकेट टीम? उद्योगपति के प्रस्ताव पर CM सम्राट चौधरी का आया बड़ा बयान

बिहार के इस पुल पर मंडराया खतरा, खंभे के बीच दिखा बड़ा गैप, भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक