Bihar Weather: बिहार में अब कड़ाके की सर्दी शुरू! रात का पारा 5 डिग्री तक लुढ़कने की चेतावनी, कोहरा-प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Nov, 2025 07:36 PM

weather tomorrow

बिहार में ठंड अब लगातार तेज होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तापमान ऊपर-नीचे हो रहा था, लेकिन अब कई इलाकों में कड़ाके की ठंड (Cold Wave Alert) महसूस होने लगी है।

Weather Tomorrow: बिहार में ठंड अब लगातार तेज होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तापमान ऊपर-नीचे हो रहा था, लेकिन अब कई इलाकों में कड़ाके की ठंड (Cold Wave Alert) महसूस होने लगी है। IMD Forecast के अनुसार, कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5°C से भी नीचे जा सकता है। वहीं, North Bihar के जिलों में Dense Fog का असर भी बढ़ने लगा है। रविवार की सुबह पूर्णिया में विजिबिलिटी सिर्फ 800 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाली रातों में Night Temperature में 2–4°C तक की गिरावट संभव है। इसके चलते कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे लुढ़क सकता है। हालांकि Day Temperature में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

South Bihar में कड़ाके की ठंड के आसार (Winter Update Bihar)

दक्षिणी जिलों में रात के समय पारा 5°C के करीब पहुंच सकता है। Weather Forecast Bihar के मुताबिक, अगले 6 से 7 दिनों तक मौसम पूरी तरह Dry रहेगा। इस दौरान Late Night और Early Morning Fog लोगों को परेशान कर सकता है, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा। राज्य में पछुआ हवा (Westerly Wind) की रफ्तार 30 km/h तक रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 28–32°C, जबकि न्यूनतम तापमान 12–18°C के बीच रहने की संभावना है।

 पटना Weather Update

पटना में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और दिन के समय Sunlight अच्छी मिलेगी। सुबह-शाम की ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। हवा में Humidity और हल्की पछुआ हवा के कारण रात में तापमान और गिर सकता है। शनिवार को बिहार में सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में 30.4°C, जबकि सबसे कम रात का तापमान गया में 13.2°C दर्ज किया गया।

ठंड बढ़ते ही Air Quality Big Concern

तापमान गिरने के साथ-साथ बिहार के कई शहरों में Air Quality (AQI) भी बिगड़ गई है। हाजीपुर में लगातार दूसरे दिन सबसे खराब प्रदूषण स्तर रिकॉर्ड किया गया, जहां AQI 179 पहुंच गया। इसे Moderately Polluted श्रेणी में रखा जाता है। पटना में औसत AQI 150 रहा।

राज्य के 18 जिलों में प्रदूषण का असर देखा गया—12 शहरों में AQI Moderate, जबकि 6 शहरों में Satisfactory श्रेणी में रहा। पटना के समनपुरा में शाम 7 बजे के बाद AQI बढ़कर 281 हो गया, जो Poor Category में आता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!