Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Nov, 2025 06:39 PM

Bihar Minister List 2025: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। गुरूवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। वहीं, इससे पहले जदयू (JDU) और भाजपा (BJP) के बीच मंत्रियों के नामों पर चर्चा तेज हो गई। सूत्रों ने...
Bihar Minister List 2025: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। गुरूवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। वहीं, इससे पहले जदयू (JDU) और भाजपा (BJP) के बीच मंत्रियों के नामों पर चर्चा तेज हो गई। सूत्रों ने बताया कि जद(यू) अपने अधिकांश मंत्रियों को बरकरार रख सकता है, जबकि भाजपा कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) भी नई सरकार का हिस्सा होंगी। सूत्रों के अनुसार, “लोजपा (रामविलास) को तीन, जबकि हम और रालोमो को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।” जानकारी के अनुसार, गठबंधन सरकार कैबिनेट के आकार के लिए ‘छह विधायकों पर एक मंत्री’ वाले फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इसी के अनुसार विभागों का बंटवारा और मंत्रियों की संख्या तय की जा रही है। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दलों ने बुधवार को अपने-अपने विधायक दल के नेताओं को चुना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना। दोनों दलों की ओर से यह जानकारी दी गई।
JDU के संभावित मंत्रियों की लिस्ट
बिजेंद्र प्रसाद यादव
विजय कुमार चौधरी
श्रवण कुमार
सुनील कुमार
लेसी सिंह
शीला मंडल
मदन सहनी
रत्नेश सदा
मोहम्मद जामा खान
जयंत राज
उमेश सिंह कुशवाहा
अशोक चौधरी
नए चेहरों में राहुल कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, कलाधर प्रसाद मंडल और पन्ना लाल सिंह पटेल के नामों पर विचार किया जा रहा है।
BJP के संभावित मंत्रियों की लिस्ट
प्रेम कुमार
मंगल पांडेय
नीतीश मिश्रा
रेनू देवी
जिबेश कुमार
नीरज कुमार सिंह
जनक राम
हरि साहनी
केदार प्रसाद गुप्ता
सुरेंद्र मेहता
संतोष कुमार सिंह
सुनील कुमार
पार्टी तीन से चार नए चेहरों को भी शामिल करने पर विचार कर रही है। नए चेहरों में राणा रणधीर, गायत्री देवी और विजय कुमार खेमका को जगह मिल सकती है।
यह भी पढ़ेंः- नीतीश कुमार फिर से बनेंगे बिहार के CM...सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी CM, JDU-BJP ने किया फाइनल