आरा में कुंवर सिंह के खानदान से जुड़े युवक की संदेहास्पद मौत, पुलिस पर लगा हत्या का आरोप

Edited By Nitika, Updated: 30 Mar, 2022 11:28 AM

youth of veer kunwar singh family dies in forensic saw

बिहार के भोजपुर जिले में वीर कुंवर सिंह के खानदान से जुड़े एक शख्स की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत हो गई। इसके बाद देर रात मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा जा सका।

 

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में वीर कुंवर सिंह के खानदान से जुड़े एक शख्स की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत हो गई। इसके बाद देर रात मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा जा सका। वहीं शव के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां कई घंटों के इंतजार के बाद मौके पर डीएम-एसपी के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ।
PunjabKesari
सदर अस्पताल पहुंची मृतक रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए उनके बेटे की मौत का जिम्मेवार स्थानीय पुलिस और जगदीशपुर किला परिसर को सुरक्षा में मौजूद सीआईएटी जवानों पर लगाया। मृतक की मां पुष्पा सिंह के मुताबिक, सोमवार की रात उनके बेटे रोहित ने सीआईएटी जवानों को एक लड़की के साथ किला परिसर में देखा था, जिसका उसने विरोध किया तो सीआईएटी जवानों ने उसके साथ मारपीट की। पुष्पा सिंह के मुताबिक, उनको देखते ही सीआईएटी जवान मौके से फरार हो गए और रोहित घर आ गया। थोड़ी देर तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन देर रात रोहित कहीं चला गया। इसके बाद मंगलवार किसी ने उन्हें फ़ोन कर रोहित के जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में हंगामा करने की बात बताई।
PunjabKesari
वहीं पुष्पा सिंह के मुताबिक, जानकारी मिलने के बाद दोपहर 1 बजे जब वो रेफरल अस्पताल पहुंची तो अपने बेटे को मरा हुआ पाया। इस दौरान उनके बेटे की इलाज और मौत की ख़बर उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों और स्थानीय पुलिस ने भी देना मुनासिब नहीं समझा। पुष्पा सिंह ने पूरे मामले में जगदीशपुर पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताते हुए स्पेशल जांच टीम द्वारा जांच करवाने की मांग की है। बता दें कि देर रात सदर अस्पताल पहुंचे भोजपुर डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी विनय कुमार ने भी इस घटना की निष्पक्ष जांच किए जाने की बात कही है।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!