Edited By Ramanjot, Updated: 07 Dec, 2025 12:13 PM

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई गाने आते-जाते रहे, लेकिन Pawan Singh का Lollipop Lagelu ऐसा Evergreen Song है जिसकी चमक वर्षों बाद भी फीकी नहीं पड़ी। 2015 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी इंटरनेट पर वायरल रहता है और हर सेलिब्रेशन में माहौल बना...
Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका सुपरहिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ रिलीज के 10 साल बाद भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रहा है। यह गाना ना सिर्फ यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना रहा है, बल्कि शादी-पार्टियों में आज भी सबसे ज्यादा बजने वाले भोजपुरी सॉन्ग्स (Bhojpuri Songs) में शामिल है।
10 साल बाद भी गाने का क्रेज बरकरार
भोजपुरी इंडस्ट्री में कई गाने आते-जाते रहे, लेकिन Pawan Singh का Lollipop Lagelu ऐसा Evergreen Song है जिसकी चमक वर्षों बाद भी फीकी नहीं पड़ी। 2015 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी इंटरनेट पर वायरल रहता है और हर सेलिब्रेशन में माहौल बना देता है।
YouTube पर 261 Million Views का बड़ा रिकॉर्ड
रिलीज के बाद से अब तक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ को 261 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा साबित करता है कि गाने की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।
शादी-पार्टियों का No.1 भोजपुरी Song
शादी हो, बर्थडे पार्टी हो या कोई भी फंक्शन ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बिना माहौल अधूरा समझा जाता है। जैसे ही यह गाना बजता है, लोग अपने-आप डांस फ्लोर पर उतर आते हैं। इसकी बीट्स, लिरिक्स और पवन सिंह की दमदार आवाज इसे आज भी ताज़ा महसूस कराती है।