Sharda Sinha Death: राजकीय सम्मान के साथ आज होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार, पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा

Edited By Harman, Updated: 07 Nov, 2024 08:43 AM

bihar kokila s last rites will be performed with state honors today

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का आज यानी गुरुवार 7 नवंबर को पटना के गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास से गुलबी घाट के लिए निकाली जाएगी।

पटना: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का आज यानी गुरुवार 7 नवंबर को पटना के गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास से गुलबी घाट के लिए निकाली जाएगी।

बता दें कि शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर को फिलहाल उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की बात कही। इसके लिए सीएम ने पटना के डीएम को सभी आवश्यक व्यवस्था कराने का निर्देश भी दिए है।

बता दें कि शारदा सिन्हा के गानों ने छठ पर्व को नई पहचान दी और आज उनके इस दुनिया से जाने पर छठ महापर्व की आस्था और भावनाओं में एक गहरी कमी महसूस की जा रही है। लंबे समय से मायलोमा (एक तरह का रक्त कैंसर) से जूझ रहीं सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 72 साल की थीं।  

बता दें कि शारदा सिन्हा के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी थी। मालूम हो कि शारदा सिन्हा ने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया था।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!