'ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से गिर जाते हैं पुल', मंत्री अशोक चौधरी के आरोप पर कांग्रेस MLC का पलटवार

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Aug, 2024 06:05 PM

congress mlc s retort on minister ashok chaudhary s allegation

ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर पुल गिरने के मामले को लेकर बिहार को बदनाम करने का आरोप लगाया था। वहीं, मंत्री अशोक चौधरी के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि बिहार को बदनाम सरकार के विभाग ने किया, जहां...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर पुल गिरने के मामले को लेकर बिहार को बदनाम करने का आरोप लगाया था। वहीं, मंत्री अशोक चौधरी के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि बिहार को बदनाम सरकार के विभाग ने किया, जहां पर पुल गिरे। इस मामले को उजागर कर विपक्ष ने अपना दायित्व निभाया। इस मामले की जांच सरकार कर रही है और सरकार के विभाग के द्वारा ही बनाए गए पुल गिरे हैं।

'ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से पुल गिर जाते हैं'
कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि निगरानी की जांच में क्या सही रिपोर्ट आएगी जब सरकार ही दोषी होती है तो। इस मामले की जांच न्यायाधीश की अध्यक्षता में होनी चाहिए तब जाकर सही रिपोर्ट सामने आएगी कि किस तरह से ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से पुल गिर जाते हैं। दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर समीर सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व बदलाव कर बिहार में अपनी स्थिति को सुधारने की कोशिश में लगी है। नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कभी लीडर के रूप में काम नहीं किया है।

'2025 में जीत महागठबंधन की ही होगी'
समीर सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार के खिलाफ बिहार की जनता में बड़ी नाराजगी है। दिलीप जायसवाल को इस बीच एक साल का मौका दिया गया है 2025 की तैयारी का, जनता को समझ कर भाजपा के पक्ष में करने के लिए। मगर बिहार की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को बता दिया है कि वह उनसे नाराज है। भाजपा में बदलाव से 2025 के परिणाम में कोई बदलाव नहीं होगा, जीत महागठबंधन की ही होगी। दिलीप जायसवाल कोशिश जरूर कर रहे हैं नए प्रदेश अध्यक्ष बन भाजपा में सुधार की मगर व सफल नहीं हो पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!