बीए की छात्रा से 11 महीने तक दरिंदगी... डरा-धमकाकर 30 बार बनाया हवस का शिकार, अब 7 पर केस दर्ज

Edited By Harman, Updated: 11 Feb, 2026 04:33 PM

bihar west champaran student exploitation case fir seven accused

Bihar Crime News : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक बीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर पिछले 11 महीनों से लगातार यौन शोषण का शिकार बनाया गया।

Bihar Crime News : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक बीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर पिछले 11 महीनों से लगातार यौन शोषण का शिकार बनाया गया। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने न केवल उसे डरा-धमकाकर 30 बार अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि लोक-लाज के नाम पर उसे लंबे समय तक अंधेरे में रखा। 

11 महीनों में 30 बार घिनौना काम

पीड़ित छात्रा के अनुसार, मुख्य आरोपी सनवर आलम उसके कॉलेज में ही पढ़ता था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने छात्रा के घर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर 11 महीनों में 30 बार घिनौना काम किया। छात्रा ने जब अपनी मां को आपबीती बताई तो गांव में मामले को लेकर पंचायत बिठाई गई। पंचायत के सामने आरोपी सनवर आलम ने छात्रा से शादी करने की बात स्वीकार की, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसके चरित्र को लेकर दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच गलत बातें भी फैलाई।

मेरी मां मुझे अफसर बनाना चाहती थी, लेकिन सनवर ने...

छात्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में भावुक होते हुए कहा, "मेरी मां मुझे पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहती थी, लेकिन सनवर ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।" आरोपी तब घर में घुसता था जब छात्रा की मां किसी काम से बाहर जाती थी।

7 लोगों पर FIR दर्ज

छात्रा के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सनवर आलम समेत उसके परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में सनवर पालम के अलावा उसके परिवार के इस्माइल मियां, बबिया खातून, समीर आलम, सोनी खातून, खुशी कुमारी, नसीब आलम को नामजद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!