साढ़े 3 साल की बच्ची से हैवानियत, बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया दरिंदा और फिर किया...

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2026 10:27 AM

a 3 and a half year old girl was raped perpetrator lured her to secluded place

इसी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया और स्थानीय...

Patna Rape News: बिहार की राजधानी पटना से बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

अपने घर के पास खेल रही थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

बच्ची अस्पताल में भर्ती
पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। 

पुलिस का बयान
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। बिहटा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!