Bihar News: Morning Walk पर निकला था शख्स, रास्ते में एक हादसे ने पलभर में यूं छीन ली जिंदगी; सदमे में परिवार

Edited By Harman, Updated: 08 Nov, 2025 01:09 PM

a man who went for a morning walk died in a road accident bhojpur bihar

Bihar News: बिहार के भोजपुर में आज यानी शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल सैर करने के लिए निकले शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

Bihar News: बिहार के भोजपुर में आज यानी शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल सैर करने के लिए निकले शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना धोबहा थाना क्षेत्र के सार सिवान गांव की है। मृतक की पहचान विजय यादव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय यादव सुबह मार्निंग वॉक के लिए गए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। वहीं हादसे में विजय यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया और शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिलाया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!