Edited By Ramanjot, Updated: 04 Nov, 2025 12:57 PM

Bihar Election 2025: गोराबौराम सीट अब चुनावी चर्चाओं का केंद्र बन गई है। यहां वीआईपी से संतोष सहनी मैदान में हैं। भाजपा से सुजीत कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बागी अफजल अली खान भी मैदान में डटे हुए हैं। यह सीट अब त्रिकोणीय मुकाबले का रूप लेती दिख...
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के बीच दरभंगा जिले की गोरा बौराम विधानसभा सीट (Gaura Bauram Assembly seat) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राजद (RJD) के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे अफजल अली खान (Afzal Ali Khan) को पार्टी ने छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल (ने आदेश पत्र मंडल ने जारी किया है।
आखिर क्या है मामला?
दरअसल, शुरुआत में राजद ने अफजल अली खान को गोराबौराम सीट से पार्टी का सिंबल (चुनाव चिन्ह) दिया था। लेकिन बाद में सीट महागठबंधन के तहत VIP (विकासशील इंसान पार्टी) के हिस्से में चली गई। वीआईपी ने इस सीट से संतोष सहनी (वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के भाई) को उम्मीदवार बनाया। वहीं इसके बाद राजद ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर अफजल अली खान का नामांकन रद्द करने का अनुरोध किया था, मगर उनका नामांकन बरकरार रहा।
पार्टी ने क्यों की कार्रवाई?
राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आदेश में लिखा- “राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अफजल अली खान ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन किया और नामांकन वापस नहीं लिया। इस कदम से एनडीए गठबंधन को लाभ पहुंचा। पार्टी विरोधी आचरण और अनुशासनहीनता के कारण उन्हें छह वर्षों के लिए राजद से निष्कासित किया जाता है।”
गोराबौराम सीट पर अब त्रिकोणीय मुकाबला
गोराबौराम सीट अब चुनावी चर्चाओं का केंद्र बन गई है। यहां वीआईपी से संतोष सहनी मैदान में हैं। भाजपा से सुजीत कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बागी अफजल अली खान भी मैदान में डटे हुए हैं। यह सीट अब त्रिकोणीय मुकाबले का रूप लेती दिख रही है।