नवादा में दरोगा रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा, 25 हजार रूपये के लिए बेचा इमान; जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 03 Jan, 2026 08:56 AM

bihar nawada akbarpur subinspector arrested for 25000 bribe

नवादा: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने नवादा जिले के अकबरपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।

नवादा: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने  नवादा जिले के अकबरपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। 

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के वरनामा गांव निवासी और परिवादी विकास कुमार ने पटना ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा अकबरपुर थाना कांड सं0-484/25 में उनके बहनोई एवं भगना को गिरफ्तार नहीं करने एवं केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। 

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। 

अकबरपुर थाना के गेट से किया गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कारर्वाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद कुमार को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को अकबरपुर थाना के गेट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!