Edited By Harman, Updated: 17 Feb, 2026 09:44 AM

Vaibhav Suryavanshi News : बिहार के लाल और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के चमकते सितारे वैभव सूर्यवंशी आज (17 फरवरी) से शुरू हो रही सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नजर नहीं आएंगे। वैभव के परिवार ने उनके भविष्य और क्रिकेट करियर की व्यस्तता को देखते...
Vaibhav Suryavanshi News : बिहार के लाल और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के चमकते सितारे वैभव सूर्यवंशी आज (17 फरवरी) से शुरू हो रही सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नजर नहीं आएंगे। वैभव के परिवार ने उनके भविष्य और क्रिकेट करियर की व्यस्तता को देखते हुए इस साल परीक्षा छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। ताजपुर के मोडेस्टी स्कूल के छात्र वैभव ने फॉर्म तो भरा था, लेकिन आईपीएल और ट्रेनिंग कैंप के चलते वे अब अगले साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
पढ़ाई के लिए नहीं मिला पर्याप्त समय
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि आईपीएल 2025 की तैयारियों और लगातार चल रहे ट्रेनिंग कैंप की वजह से वैभव को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका। चूंकि परीक्षा की तैयारी उस स्तर की नहीं थी जैसी वैभव चाहते थे, इसलिए परिवार ने आपसी सहमति से तय किया वैभव अब अगले सत्र में परीक्षा देंगे।
22 फरवरी को वैभव मुख्यमंत्री नीतीश से करेंगे मुलाकात
बता दें कि आगामी 22 फरवरी को वैभव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। वैभव का बल्ला हाल के दिनों में जमकर बोला है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 30 छक्के लगाकर दुनिया को हैरान कर दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेवॉल्ड ब्रेविस (18 छक्के) का 2022 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वैभव अब अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव ने अंडर-19 वनडे की 25 पारियों में 56.48 की औसत से 1,412 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।