Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2025 11:18 AM

Diwali Eco-Friendly Rangoli: इको-फ्रेंडली रंगोली का मतलब है ऐसे रंग और सामग्री का उपयोग करना जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। इनमें प्राकृतिक रंग, फूलों की पंखुड़ियां, चावल, हल्दी, सिंदूर, या मिट्टी जैसे जैविक (organic) तत्व शामिल होते हैं।
Diwali Eco-Friendly Rangoli: दीपावली यानी कि दीपों के त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का नहीं, बल्कि रचनात्मकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है। घर की सजावट की बात करें तो इसमें रंगोली का विशेष महत्व होता है। आइए इस बार दिवाली को बनाएं और भी खास- Eco-Friendly Rangoli Designs के साथ...
क्या है इको-फ्रेंडली रंगोली?
इको-फ्रेंडली रंगोली का मतलब है ऐसे रंग और सामग्री का उपयोग करना जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। इनमें प्राकृतिक रंग, फूलों की पंखुड़ियां, चावल, हल्दी, सिंदूर, या मिट्टी जैसे जैविक (organic) तत्व शामिल होते हैं।
Eco-Friendly Rangoli Design Ideas-
फूलों वाली रंगोली: गुलाब, गेंदा, कमल आदि के फूलों की पंखुड़ियों से बनाएं सुंदर डिजाइन।
चावल और दाल से रंगोली: रंग-बिरंगे चावल, मूंग, मसूर आदि से आकर्षक पेटर्न बनाएं।

हल्दी और कुमकुम से पारंपरिक डिज़ाइन: पारंपरिक रंगों से बनाए गए डिज़ाइन्स घर को पूजा के लिए भी पवित्र बनाते हैं।

मिट्टी और प्राकृतिक रंगों का उपयोग: यह विकल्प बच्चों के लिए भी सुरक्षित है और आसानी से नष्ट भी हो जाते हैं।

क्यों जरूरी है इको-फ्रेंडली विकल्प?
आज के समय में प्लास्टिक ग्लिटर, केमिकल-बेस्ड रंग और अन्य हानिकारक सामग्री का उपयोग बढ़ता जा रहा है, जिससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इको-फ्रेंडली रंगोली डिज़ाइन्स न केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं, बल्कि घर की सुंदरता को भी नैसर्गिक रूप से निखारते हैं।