Diwali Special Rangoli Designs 2025: फूलों और रंगों से बनाएं ये Rangoli, घर में आएगी समृद्धि और खुशहाली

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2025 02:36 PM

diwali rangoli designs 2025

दीपावली यानी रोशनी का पर्व हर साल नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। इस दिन पूरे बिहार में घर-घर में दीये जलाए जाते हैं, रंग-बिरंगी लाइट्स और फूलों से सजावट की जाती है।

Diwali Special Rangoli Designs 2025:दीपावली यानी रोशनी का पर्व हर साल नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। इस दिन पूरे बिहार में घर-घर में दीये जलाए जाते हैं, रंग-बिरंगी लाइट्स और फूलों से सजावट की जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश घर में पधारते हैं, इसलिए लोग अपने घर को सजाकर उनका स्वागत करते हैं।

PunjabKesari

लेकिन ये सारी तैयारी तब तक अधूरी रहती है, जब तक घर की चौखट पर सुंदर Rangoli Design न बनाई जाए। रंगोली को शुभता और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखा रहे हैं ट्रेंड कर रहे Diwali Rangoli Designs 2025, जिन्हें देखकर आपका घर भी त्योहार की तरह दमक उठेगा।

Traditional Rangoli: लोक कला का आधुनिक रूप

PunjabKesari

बिहार में मधुबनी आर्ट और लोक शैली से प्रेरित रंगोली डिज़ाइन इस बार दीवाली पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं। सफेद और लाल रंग से बने ज्यामितीय आकृतियों वाले ये डिज़ाइन आपके घर के प्रवेश द्वार पर बेहद आकर्षक लगेंगे।

Floral Rangoli Design: फूलों से महकेगा घर

PunjabKesari

फूलों से बनी रंगोली हमेशा से ही दिवाली की शान रही है। गुलाब, गेंदे और तुलसी के पत्तों से तैयार Flower Rangoli Designs आपके घर को प्राकृतिक खुशबू और रंगों से भर देंगे।

 Easy Rangoli for Busy People

PunjabKesari

अगर आप व्यस्त हैं लेकिन फिर भी घर को सजाना चाहते हैं, तो यह Simple Rangoli Design आपके लिए बेस्ट है। इसमें कम रंगों और सीमित समय में खूबसूरत डिज़ाइन बनाना आसान है।

Colorful Rangoli Design: रंगों की रौनक से सजाएं घर

PunjabKesari

चटक गुलाबी, पीले और हरे रंगों से बनी रंगोली घर की रौनक बढ़ा देती है। इसके साथ Decorative Diyas लगाने से लुक और भी निखर जाएगा।

Square Flower Rangoli: यूनिक और सिंपल

PunjabKesari

इस डिज़ाइन में बीच में एक चौकोर फूल बनाकर उसके चारों ओर पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है। यह बिहार के शहरी इलाकों में इस बार खूब ट्रेंड कर रहा है।

Temple Rangoli Design: भक्ति और सुंदरता का मेल

PunjabKesari

अगर आप घर के मंदिर या पूजा स्थल के सामने रंगोली बना रहे हैं, तो Lakshmi Charan Design अपनाएं। हल्दी, कुमकुम और फूलों से बनी यह रंगोली घर में शुभता का माहौल लाती है।

Modern Rangoli with Minimal Colors

PunjabKesari

कम रंगों में भी आप एक शानदार रंगोली बना सकते हैं। बस थोड़ी क्रिएटिविटी और सही पैटर्न चुनें। ये डिज़ाइन छोटे घरों के लिए परफेक्ट हैं, क्योंकि ये ज्यादा जगह नहीं लेते।

 Thali Rangoli  Design

PunjabKesari

बिहार के कई इलाकों में लोग Thali Rangoli Design बना रहे हैं — जिसमें फूल, हल्दी और कुमकुम से थाली में देवी लक्ष्मी के चरण बनाए जाते हैं। यह पारंपरिक होने के साथ-साथ देखने में भी बहुत सुंदर लगता है।

PunjabKesari

दीवाली सिर्फ सजावट का पर्व नहीं, बल्कि घर में सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसे में अगर आप बिहार या किसी अन्य जगह पर हैं, तो ये Diwali Rangoli Designs 2025 आपके घर की रौनक बढ़ाने के साथ-साथ शुभता भी लाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!