दरभंगा के इस थाना में पुलिस की बर्बरता! चालान पूछने पर दवा कारोबारी बना ‘टारगेट’, थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Edited By Harman, Updated: 05 Feb, 2026 08:33 AM

darbhanga police brutality medical trader targeted challan inquiry

बिहार में दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में घटित पुलिस बर्बरता के मामला की जाँच के बाद वहां के थानाध्यक्ष और एक अवर निरीक्षक को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय दवा व्यवसायी आनंद कुमार खेतान ने थानाध्यक्ष...

Darbhanga News : बिहार में दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में घटित पुलिस बर्बरता के मामला की जाँच के बाद वहां के थानाध्यक्ष और एक अवर निरीक्षक को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय दवा व्यवसायी आनंद कुमार खेतान ने थानाध्यक्ष अंकित कुमार चौधरी, अवर निरीक्षक मनोज शर्मा पर थाने में बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी से लिखित शिकायत की थी। इस मामले में पीड़ित आनंद कुमार खेतान का कहना है कि 01 फरवरी 2026 को उनके पिता की गाड़ी का चालान कटा था। चालान की जानकारी लेने वह कुशेश्वरस्थान थाना पहुंचे जहाँ बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारियों से कहा-सुनी गई। 

थाना परिसर में मारपीट का आरोप

पीड़ित आनंद कुमार खेतान के अनुसार उन्हें थाना परिसर के अंदर कंप्यूटर कक्ष में ले जाया गया और मारपीट की गई, जिसकी वजह से उनकी आंख, सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है। उन्होंने बताया कि मारपीट के कई घंटे बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया, जिसकी वजह से चोट के इलाज में भी देरी हुई। उन्होंने बताया कि उनके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान हैं और उम्मीद जताई कि पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई होगी। 

झूठे केस में फंसाने और महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप लगाने की दी धमकी

आनंद खेतान ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें झूठे केस में फंसाने और महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप लगाने की भी धमकी दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने बिरौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रभाकर तिवारी से मामले की जांच कर प्रतिवेदन मांगा था। प्रभाकर तिवारी ने थाना पहुंच कर सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला और पूरे मामले की जांच की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी ने बताया कि एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी ने अपने जांच प्रतिवेदन में पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अंकित चौधरी एवं पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के उपर पर व्यवसायी के लगाये गये आरोप को सत्य पाया और दोनों पदाधिकारियों पर गंभीर अनुशासनिक कारर्वाई करने की अनुशंसा की। 

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी ने बताया कि एसडीपीओ की अनुशंसा के बाद कुशेश्वरस्थान थाना के थाना अध्यक्ष अंकित कुमार चौधरी और पुलिस अवर निरीक्षक मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!