सारण में दर्दनाक हादसा, घर लौट रहे शख्स को यूं खींच ले गई मौत, मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jan, 2026 05:40 PM

in saran death snatched away a man who was returning home

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में पानी भरे खड्ड में डूब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि इनायतपुर गांव निवासी स्वामीनाथ प्रसाद (63)...

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में पानी भरे खड्ड में डूब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि इनायतपुर गांव निवासी स्वामीनाथ प्रसाद (63) बाजार से घर लौटने के दौरान जेसीबी द्वारा खोदे गए पानी भरे खड्ड में गिर गया। इस घटना में उसकी डूब कर मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!