Bihar Crime News: बिहार में अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी का बड़ा खुलासा, 25 लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jan, 2026 08:17 PM

inter state drug racket bihar

बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) को बड़ी सफलता मिली है। 07 जनवरी 2026 को STF की विशेष टीम और पूर्णिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया...

Bihar Crime News: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) को बड़ी सफलता मिली है। 07 जनवरी 2026 को STF की विशेष टीम और पूर्णिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

इस कार्रवाई में करीब 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरुण नेहरू करमेश और अंजली देवी के रूप में हुई है।

पूर्णिया में छापेमारी, हेरोइन के साथ दबोचे गए तस्कर

STF को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय स्तर पर हेरोइन की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरुण नेहरू करमेश, निवासी राधा नगर, थाना कस्बा, जिला पूर्णिया अंजली देवी, निवासी मदरापुर, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली शामिल हैं।

बरामदगी: 100 ग्राम हेरोइन, मोबाइल और नकद

STF और पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से हेरोइन (लगभग): 100 ग्राम, अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य: ₹25 लाख 4 मोबाइल फोन, ₹5,500 नकद राशि बरामद की है।

त्रिपुरा से खरीद, बिहार में सप्लाई – पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे अगरतला (त्रिपुरा) के एक व्यक्ति से हेरोइन खरीदते थे और फिर इसे बिहार सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे।

इस मामले में कुल चार अभियुक्तों को नामजद किया गया है, जिनमें— 3 आरोपी बिहार के 1 आरोपी त्रिपुरा का बताए जा रहे हैं।

बिहार-असम तक फैला था नशे का नेटवर्क

STF के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर हेरोइन की खरीद-बिक्री में शामिल थे। इनका नेटवर्क बिहार, असम और आसपास के राज्यों तक फैला हुआ था। फिलहाल कस्बा थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

STF का सख्त संदेश: नशा कारोबारियों पर जीरो टॉलरेंस

बिहार STF ने स्पष्ट किया है कि नार्कोटिक्स तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के संगठित गिरोहों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!