Bihar Mausam: अगले 48 घंटे भारी! तापमान और गिरेगा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Nov, 2025 10:04 PM

its not just cold at night its cold in the afternoon too people in bihar

बिहार में इस समय ठंड काफी बढ़ गई है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और सूखी हवाओं के कारण तापमान लगातार गिरता जा रहा है।

Bihar Mausam: बिहार में इस समय ठंड काफी बढ़ गई है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और सूखी हवाओं के कारण तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग पटना ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी और कई जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इससे सड़क और रेल—दोनों तरह की यात्राओं पर असर पड़ेगा।

कई जिलों में विज़िबिलिटी सिर्फ 100 मीटर

पिछले दो दिनों में पटना, बेगूसराय, सारण, गोपालगंज, मधेपुरा, सुपौल, जहानाबाद और किशनगंज जैसे कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण इन जगहों पर विज़िबिलिटी 100 से 200 मीटर तक घट गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

तापमान 10°C से नीचे—अगले 48 घंटे और ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। आने वाले 48 घंटों में तापमान 1–3 डिग्री और गिर सकता है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, कैमूर, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर और सासाराम में सुबह और रात में कोहरा रहेगा।

पटना में भी बढ़ी ठिठुरन

पटना में भी ठंड असर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में थोड़ी धूप मिलेगी, लेकिन शाम और रात में ठंड तेज होगी। किशनगंज में बुधवार को अधिकतम तापमान 29°C दर्ज किया गया है।

ठंड क्यों बढ़ रही है?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे पूरे बिहार में तापमान नीचे गिर रहा है।
नमी बढ़ने की वजह से कोहरा भी ज्यादा बन रहा है। बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, इसलिए अगले 2–3 दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा: सुबह घना कोहरा,दोपहर में हल्की धूप,शाम और रात कड़ाके की ठंड।

तापमान में और गिरावट

गंगा के आसपास के जिलों में कोहरा ज्यादा देर तक बना रहेगा क्योंकि वहां नमी अधिक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!