राज्यसभा के लिए RCP सिंह का पत्ता साफ, JDU ने खीरू महतो को बनाया उम्मीदवार

Edited By Imran, Updated: 30 May, 2022 11:05 AM

leaf clear from rcp s rajya sabha candidature khiru mahto got ticket from jdu

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को खीरू महतो को पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। महतो झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह झारखंड में वर्ष 2005 से वर्ष 2009 तक मांडू विधानसभा क्षेत्र से...

पटना: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने को लेकर अटकलें सही साबित हुईं। दरअसल, जेडीयू ने आरसीपी सिंह का टिकट काटकर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो काे राज्यसभा का टिकट दे दिया है। राजग के घटक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने कोटे की एकमात्र सीट से निवर्तमान राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद (आरसीपी) सिंह के स्थान पर झारखंड के पूर्व विधायक खीरू महतो को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को खीरू महतो को पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। महतो झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह झारखंड में वर्ष 2005 से वर्ष 2009 तक मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। जदयू के इस निर्णय से कंद्रीय मंंत्री आरसीपी सिंह को बड़ा झटका लगा है। सिंह को लेकर लगातार कयास लगाया जा रहा था कि इस बार जदयू की ओर से उन्हें राज्यसाभ का टिकट नहीं दिया जाएगा। अब जदयू ने राज्यसभा चुनाव में आरसीपी सिंह को उम्मीदवार न बनाकर राजनीतिक रूप से उन्हें दरकिनार कर दिया है।

ऐसे में आरसीपी सिंह अब केंद्रीय मंत्री का पद भी गंवा सकते हैं। प्रावधान के अनुसार, छह महीने तक आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री के पद पर बने रह सकते हैं। हालांकि उन्हें छह माह के अंदर लोकसभा या राज्यसभा में से किसी भी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी होगी। दोनों सदनों में से किसी की सदस्यता नहीं हासिल कर पाने की स्थिति में उनका मंत्री पद चला जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!