Nawada Murder Case: नवादा में रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, चाकू से प्राइवेट पार्ट पर वार, आंख में गंभीर चोट

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jan, 2026 08:30 PM

nawada murder case

नवादा जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुमारी बीघा गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज यादव शुक्रवार शाम से लापता थे, जिनका शव शनिवार सुबह रूनीपुर श्मशान घाट के पास बरामद...

Nawada Murder Case: नवादा जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुमारी बीघा गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज यादव शुक्रवार शाम से लापता थे, जिनका शव शनिवार सुबह रूनीपुर श्मशान घाट के पास बरामद किया गया। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या बेहद निर्मम और क्रूर तरीके से की गई है।

शरीर पर चाकू के कई वार, बेरहमी की हदें पार

मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। खास तौर पर आंख के बीच गहरा जख्म था, जबकि निजी अंग को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था। इस बर्बरता को देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है।

 सीधा-सादा था मनोज यादव, किसी से नहीं थी दुश्मनी

परिजनों और मृतक के साले राजकुमार यादव ने बताया कि मनोज यादव बेहद शांत, मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। गांव में उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह मकान निर्माण के सिलसिले में मजदूर बुलाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

सुबह मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

शनिवार सुबह गांव में यह खबर फैल गई कि श्मशान घाट के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान मनोज यादव के रूप में की। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटी की शादी अभी बाकी थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से हो रही पड़ताल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!