भयानक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे...जिला कल्याण पदाधिकारी घायल

Edited By Harman, Updated: 02 Feb, 2026 03:48 PM

road accident scroprio hiva truck accident district welfare officer injured

घटना सोमवार अहले सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के आलमपुर नवटोलिया के पास की है। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो और विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार भागलपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव...

Bihar Road Accident News : बिहार के बेगूसराय जिले में एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना में भागलपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी और उनका वाहन चालक घायल हो गए।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार अहले सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के आलमपुर नवटोलिया के पास की है। हादसे में भागलपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि और उनके वाहन चालक चंद्रशेखर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो और विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में स्कॉर्पियो सवार भागलपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक चंद्रशेखर को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत स्कॉर्पियो से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!