Edited By Harman, Updated: 04 Feb, 2026 01:52 PM

Bihar Road Accident News : बिहार के सारण जिले से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बुजुर्ग किसानों की मौत हो गई।
Bihar Road Accident News : बिहार के सारण जिले से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बुजुर्ग किसानों की मौत हो गई।
खेत में पटवन का काम पूरा कर लौट रहे थे घर
मिली जानकारी के अनुसार, कोपा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में घायल दो बुजुर्गों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान बसडीला गांव निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश तिवारी और 75 वर्षीय ऋषिदेव पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने खेत में पटवन का काम पूरा करने के बाद पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल, सारण लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि पटना में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी हुई है।