हाथी बने मुसीबत: आधी रात में गांव के कई घरों को किया तहस-नहस, तबाह करने पर तुले हुए हैं गरीबों के आशियाने

Edited By Khushi, Updated: 05 Oct, 2022 04:39 PM

elephant became trouble many houses of the village were destroyed

सिमडेगा: कभी कुत्ता, कभी बंदर तो कभी हाथी इंसान पर भारी ही होते जा रहे हैं। कभी यह जानवर इंसान को चोट पहुंचा रहे हैं तो कभी उनके घर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही मामला झारखंड के सिमडेगा जिले से आया है।

सिमडेगा: कभी कुत्ता, कभी बंदर तो कभी हाथी इंसान पर भारी ही होते जा रहे हैं। कभी यह जानवर इंसान को चोट पहुंचा रहे हैं तो कभी उनके घर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही मामला झारखंड के सिमडेगा जिले से आया है। जहां हाथियों के झुंड ने कुछ लोगों के घर तहस-नहस कर दिए। हाथियों ने लोगों के घर के अंदर घुस कर तबाही मचा दी है।

PunjabKesari

गांव में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात
मामला जिले के सदर प्रखंड के रंथु टोली का है। यहां आज सुबह 5 बजे हाथियों के झुंड ने खूब उत्पात मचाया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण जागे और डर कर गांव के पास पहाड़ी की तरफ भाग खड़े हुए। वहीं, हाथियों ने रात भर गांव में घूम- घूम कर उत्पात मचाया और गांव के तौफिल, पुष्पा, दिलीप और जेवियर के घरों को तोड़कर तहस-नहस कर दिए। हाथियों ने जेवियर नामक युवक के घर से जो भी खाद्य सामान रखा था वह सब खा लिया। हाथियों के झुंड से पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

PunjabKesari

वन विभाग नहीं कर रही है कोई कार्रवाई
इस सब को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि घर जब टूटेगा तब टीम आएगी और नुकसान का आकलन करेगी। डीएफओ कुछ बोलेंगे तभी तो पता चलेगा कि बंगाल की टीम हाथी भगाने जिले में कब आएगी। ग्रामीणों ने कहा कि हाथी उत्पात मचाते हुए गरीबों को तबाह कर रहे हैं और विभाग क्षति का आकलन कर रहा है, लेकिन यहां भरी बरसात में बेघर हुए ग्रामीणों के आशियाने के बारे में कौन सोचेगा। उन्होंने कहा कि विभाग का मुआवजा तो 1 महीने बाद मिलेगा तब तक कहां जाएं हम गरीब।

PunjabKesari

हाथी भगाने के सामान किए जा रहे हैं वितरण
इस मामले में वन विभाग का कहना है कि वे लगातार क्षति का आकलन कर रहे हैं। इसके अलावा हाथी भगाने के सामान भी वितरण किए जा रहे हैं। वन विभाग के लोगों का कहना है कि घरों में शराब आदि नहीं रखें।इससे आकर्षित होकर हाथी घरों को तोड़ते हैं। वन विभाग की टीम ने बताया कि जिस कमरे में धान रखा रहता है वहां भी ग्रामीण ना सोएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!