Valentines Day पर नोएडा में खौफनाक वारदात: 15 साल की मोहब्बत का अंत, प्रेमिका को गोली मार युवक ने की आत्महत्या; आखिरी WhatsApp मैसेज से खुला राज

Edited By Khushi, Updated: 14 Feb, 2026 05:19 PM

horrific incident in noida on valentine s day 15 years of love ends young man

Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे पर जहां लोग प्यार का जश्न मना रहे थे, वहीं नोएडा में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। सेक्टर-107 के पास खड़ी एक कार से युवक और युवती के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम...

Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे पर जहां लोग प्यार का जश्न मना रहे थे, वहीं नोएडा में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। 15 साल का साथ, लाखों वादे और सुनहरे सपने... सब कुछ एक पल में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ दफन हो गया। सेक्टर-107 के पास खड़ी एक कार से युवक और युवती के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और धोखे से जुड़ा सामने आ रहा है।

PunjabKesari

15 साल पुराने रिश्ते का खौफनाक अंत

नोएडा के सेक्टर-107 में शनिवार दोपहर एक कार के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले। कार दादरी रोड पर पिलर नंबर-84 के पास खड़ी थी। राहगीरों ने जब कार को संदिग्ध हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। शीशे से झांकने पर दोनों के सिर से खून बहता दिखाई दिया। दरवाजा खोलकर देखा गया तो युवक के हाथ में पिस्टल थी। मृतकों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी 32 वर्षीय सुमित और नोएडा के सलारपुर (सेक्टर-101) की 26 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दोनों पिछले करीब 15 साल से एक-दूसरे को जानते थे और रिश्ते में थे।

PunjabKesari

शुक्रवार से थे लापता

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम दोनों अपने-अपने घर से निकल गए थे। सुमित के परिवार ने दिल्ली के मयूर विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेखा के परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि उनकी तलाश इस तरह खत्म होगी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कार में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि दोनों अपनी मर्जी से कार में बैठे थे। मामले में सबसे अहम कड़ी सुमित का आखिरी वॉट्सऐप मैसेज है। उसने लिखा था कि रेखा ने 15 साल साथ रहने के बाद शादी का वादा तोड़ दिया और किसी और से शादी करने जा रही है। खुद को धोखा मिलने की बात कहते हुए उसने आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

PunjabKesari

मातम में बदला वैलेंटाइन डे 
पुलिस का कहना है कि शादी को लेकर विवाद और धोखे की भावना इस घटना की वजह हो सकती है। पुलिस ने मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। अब यह जांच की जा रही है कि पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। दोनों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही दादरी रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि कार वहां कब से खड़ी थी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने वैलेंटाइन डे के दिन को मातम में बदल दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!