Bihar News: बांका की 2 सड़कों का किया जाएगा नवीनीकरण, पथ निर्माण विभाग द्वारा दी गई प्रशासनिक स्वीकृति

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Dec, 2024 11:08 AM

two roads of banka district will be renovated

बांका जिले में सड़क संधारण में सुधार हेतु 02 महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा नवीनीकरण कार्य हेतु आवश्यक कारवाई शुरू कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार...

पटना: बांका जिले में सड़क संधारण में सुधार हेतु 02 महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा नवीनीकरण कार्य हेतु आवश्यक कारवाई शुरू कर दी गई है।

'मंदार महोत्सव के दौरान यात्रियों को अब और भी बेहतर और सुरक्षित आवागमन मिलेगा'
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बांका जिला अंतर्गत दो पथों के नवीनीकरण कार्यों की स्वीकृति सरकार के द्वारा पथों के संधारण के प्रति दी जा रही सार्थकता को दर्शाती है। माननीय उप-मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने यह भी बताया कि मंदार महोत्सव के दौरान यात्रियों को अब और भी बेहतर और सुरक्षित आवागमन मिलेगा साथ ही बांका और बेलहर के बीच आवागमन में सुधार होगा।

बांसी विक्रमपुर पथ का सतह नवीनीकरण कार्य किया जाएगा
बांका जिले में बांसी विक्रमपुर पथ का सतह नवीनीकरण कार्य किया जाएगा, जिसकी लंबाई 7.40 किमी है। इस परियोजना के लिए 386.70 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह पथ राष्ट्रीय उच्च पथ 133E (भागलपुर-हंसडीहा पथ) और एनएच 333A (सिमुलतल्ला बांका गोड्‌डा पथ) को जोड़ता है। इस पथ के उन्नयन से मंदार में लामहोत्सव के दौरान यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन मिलेगा, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात में सुधार होगा।

इसके अतिरिक्त, बांका-बेलहर पथ में भी सतह नवीनीकरण कार्य किया जाएगा, जिसमें 32-33 (P) पथांश पर PQC सड़क और RCC ड्रेनेजसिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 40.09827 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस पथ के नवीनीकरण से बांका और बेलहर के बीच आवागमन में सुधार होगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!