फैमिली कोर्ट में पेश हुए उदित नारायण, पहली पत्नी ने दर्ज कराया था केस, सिंगर बोले- समझौता नहीं करूंगा

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Feb, 2025 04:48 PM

udit narayan appeared in the family court his first wife had filed a case

Udit Narayan News: आपको बता दें कि रंजना नारायण झा ने दांपत्य जीवन फिर से बहाल करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं उदित नारायण कई बार पेशी से अनुपस्थित रहे, जिसके कारण कोर्ट ने उन पर जुर्माना लगाया था। फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राहुल...

Udit Narayan News: बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर उदित नारायण झा (Udit Narayan Jha) शुक्रवार को एक बार सुर्खियों आए, जब वे बिहार की सुपौल फैमिली कोर्ट में हुए। दरअसल, यह मामला उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने 2022 में दायर कराया था। पेशी के बाद पत्नी रंजना ने कहा कि आज कोर्ट में उदित नारायण ने समझौते से इनकार कर दिया है और उन्होंने  केस लड़ने की बात कही है। 

कोर्ट ने उदित पर लगाया था जुर्माना
आपको बता दें कि रंजना नारायण झा ने दांपत्य जीवन फिर से बहाल करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं उदित नारायण कई बार पेशी से अनुपस्थित रहे, जिसके कारण कोर्ट ने उन पर जुर्माना लगाया था। फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने उदित नारायण को 28 जनवरी 2025 तक जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया था। 

शादी के बाद भी नहीं मिला पत्नी का दर्जा: रंजना झा
हालांकि, रंजना नारायण झा ने कहा कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। उम्र व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब उनके साथ जीवन बिताना चाहती है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं मिला और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। रंजना झा ने आरोप लगाया कि जब वह मुंबई में उदित नारायण से मिलने जाती हैं, तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं। 

बता दें कि 2006 में रंजना ने उदित नारायण की पहली पत्नी होने का दावा किया था, जिसके बाद सिंगर ने उन्हें आर्थिक मदद करने का वादा किया। बताया जाता है कि उदित नारायण ने 1985 में दीपा गहतराज संग दूसरी शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा है। वहीं अब पहली पत्नी सिंगर संग रहने की इच्छा जता रही है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!