मेला देखकर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी बनी दरिंदगी का शिकार, 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म; मुजफ्फरपुर में शर्मनाक घटना

Edited By Harman, Updated: 04 Oct, 2025 10:52 AM

15 year old girl gang raped by four youths in muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवकों ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

मुजफ्फरपुर (संतोष तिवारी) : बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवकों ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला करजा थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान भीड़ में वे मां से जुदा हो गई तभी पीछे से एक युवक ने उसे पकड़ लिया। सड़क किनारे बगीचे में ले गए और फिर बारी-बारी से चार युवकों ने दुष्कर्म किया। लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों की जानकारी दी। 

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां मेडिकल जांच कराया। करजा थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। वारदात में चार लोग के शामिल होने के बात सामने आई है। दो की गिरफ्तारी हुई है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!