Bihar Assembly elections 2025: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD विधायक भरत बिंद भाजपा के टिकट पर भभुआ से लड़ेंगे चुनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Oct, 2025 09:42 PM

bharat bind resigns rjd

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजद को बड़ा झटका लगा है। कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट से राजद विधायक भरत बिंद ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजद को बड़ा झटका लगा है। कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट से राजद विधायक भरत बिंद ने अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है और अब इसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

भरत बिंद ने बताया, “मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है और भभुआ की जनता ने मुझे जो विश्वास और प्यार दिया, उसे और मजबूत करने के लिए मैंने नया रास्ता चुना है। अब मैं भाजपा के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहता हूं।”

भरत बिंद का राजनीतिक सफर और चुनावी अनुभव

भरत बिंद ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर भभुआ सीट से जीत हासिल की थी। वह कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के निवासी हैं और 2010 से राजनीति में सक्रिय हैं। मार्च 2024 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया गया है और आगामी चुनाव में भभुआ सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, टिकट की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि जल्द ही यह कंफर्म हो जाएगा।

भरत बिंद के इस कदम से राजद को बड़ा झटका लगा है और अब यह देखना बाकी है कि भभुआ सीट पर भाजपा की ओर से उनकी उम्मीदवारी कितनी मजबूत साबित होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!