Edited By Ramanjot, Updated: 11 Feb, 2026 05:01 PM

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादी-विवाह के सीजन और निवेश की बढ़ती दिलचस्पी के बीच आज फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है।
Aaj Ka Sona Ka Bhav 11 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादी-विवाह के सीजन और निवेश की बढ़ती दिलचस्पी के बीच आज फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 2:30 बजे तक सोने का वायदा भाव करीब 0.86% उछलकर 1,58,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह लगभग 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि जनवरी के अंत में सोना अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा था, लेकिन अब उसमें हल्का करेक्शन देखा जा रहा है।
IBJA के मुताबिक आज का सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह और दोपहर के रेट में हल्का बदलाव दर्ज किया गया।
- कैरेट सुबह का रेट दोपहर का रेट
- 24 कैरेट ₹1,56,255 ₹1,56,113
- 23 कैरेट ₹1,55,629 ₹1,55,488
- 22 कैरेट ₹1,43,130 ₹1,43,000
- 18 कैरेट ₹1,17,191 ₹1,17,085
- 14 कैरेट ₹91,409 ₹91,326
दोपहर तक 24 कैरेट सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाजार का रुख अब भी मजबूत बना हुआ है।
बिहार के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यक्रमों को देखते हुए बिहार के बाजारों में सर्राफा दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम):
- शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
- पटना ₹1,58,560 ₹1,45,350 ₹1,18,940
- मुजफ्फरपुर ₹1,58,400 ₹1,45,200 ₹1,18,800
- गया ₹1,58,450 ₹1,45,250 ₹1,18,850
- भागलपुर ₹1,58,500 ₹1,45,300 ₹1,18,900
- दरभंगा ₹1,58,420 ₹1,45,220 ₹1,18,820
(नोट: शहरों के रेट में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण हल्का अंतर संभव है।)
दिल्ली सर्राफा बाजार का असर बिहार पर
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर करीब 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) हो गया है। इसका सीधा असर बिहार के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दिन सोने में करीब 2,200 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी, जिससे निवेशकों का रुझान बढ़ा है।
वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय संकेत
वैश्विक बाजार में हल्की कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते सोने के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में हल्की गिरावट देखी गई थी, लेकिन घरेलू मांग मजबूत रहने से कीमतें संभली हुई हैं। कॉमेक्स (COMEX) पर भी सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर आंशिक रूप से पड़ा।
क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?
बिहार के सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि शादी सीजन और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बनी रहेगी। यदि आप Gold Jewellery खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें और हॉलमार्क की जांच करें।