Bihar Cabinet Portfolio: सम्राट को गृह, विजय सिन्हा को राजस्व–खनन, पूरी लिस्ट देखें

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Nov, 2025 07:45 PM

bihar cabinet portfolio 2025

बिहार सरकार ने मंत्रिमंडल का विभागीय बंटवारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार सरकार ने मंत्रिमंडल का विभागीय बंटवारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी आदेश के आधार पर यह अधिसूचना मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि नई सरकार में किस मंत्री को कौन-कौन से विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास आए सबसे अहम मंत्रालय

सीएम नीतीश कुमार ने परंपरागत रूप से वही प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं जो सरकार के मुख्य प्रशासनिक ढांचे को नियंत्रित करते हैं—

  • सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • निगरानी विभाग
  • निर्वाचन विभाग

इसके अलावा वे सभी ऐसे विभाग भी देखेंगे जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री—BJP के हिस्से आया Power Ministry

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस बार गृह विभाग (Home Department) की कमान सौंपी गई है, जो किसी भी राज्य सरकार का सबसे प्रभावशाली मंत्रालय माना जाता है।

विजय कुमार सिन्हा को राजस्व और खनन की बड़ी जिम्मेदारी

दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो बड़े विभाग मिले हैं—

  • राजस्व एवं भूमि सुधार
  • खनन एवं भू-तत्त्व विभाग

विजय चौधरी के हाथ में जल संसाधन से लेकर PR तक बड़ी भूमिका

जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी को सरकार के कई प्रमुख विभाग दिए गए हैं—

  • जल संसाधन
  • संसदीय कार्य
  • सूचना एवं जनसंपर्क
  • भवन निर्माण

बिजेंद्र प्रसाद यादव—वित्त, ऊर्जा जैसे पावरफुल मंत्रालय उनके पास

  • ऊर्जा
  • योजना एवं विकास
  • उत्पाद एवं निबंधन
  • वित्त

इन विभागों का बजट और प्रशासनिक दायरा बेहद बड़ा माना जाता है।

 इन मंत्रियों के पास आए यह विभाग

  • श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास, परिवहन
  • मंगल पांडे – स्वास्थ्य, विधि
  • दिलीप जायसवाल – विधि
  • अशोक चौधरी – उद्योग
  • लेशी सिंह – ग्रामीण कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • नितिन नवीन – पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
  • मदन सहनी – समाज कल्याण
  • रामकृपाल यादव – कृषि
  • संतोष सुमन – लघु जल संसाधन
  • सुनील कुमार – शिक्षा, विज्ञान एवं प्रावैधिकी
  • जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण
  • संजय 'टाइगर' – श्रम संसाधन
  • अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा
  • सुरेंद्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन
  • रमा निषाद – पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • लखेन्द्र रौशन – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण
  • श्रेयसी सिंह – सूचना प्रौद्योगिकी, खेल
  • डॉ. प्रमोद कुमार – सहकारिता
  • संजय कुमार – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • संजय कुमार सिंह – गन्ना उद्योग
  • दीपक प्रकाश – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज

अधिसूचना की प्रतियां सभी विभागों व राजपत्र के लिए भेजी गईं

अपर मुख्य सचिव ने अधिसूचना की प्रतियां राज्य के सभी विभागों, विधानमंडल, कोषागार, गृह मंत्रालय (भारत सरकार), और सचिवालय मुद्रणालय को अविलंब कार्रवाई हेतु भेजे जाने की पुष्टि भी की है। इसे बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशन के लिए भी अग्रेषित किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!