Gold Price Today: सोने में सबसे बड़ी गिरावट! 24K से 14K तक नए भाव जारी, जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2026 04:16 PM

bihar gold rate today 2 february 2026

पिछले दो से तीन दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर बिहार के सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है।

Gold Price Today: पिछले दो से तीन दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर बिहार के सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे बड़े शहरों में सोना हजारों रुपये सस्ता हो गया है। कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने के भाव में यह तेज गिरावट दर्ज की गई है।

MCX पर टूटा सोना, बिहार में भी असर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना करीब 1.62 प्रतिशत गिरकर 2,302 रुपये लुढ़क गया और भाव 1,39,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

बजट के दिन रविवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। MCX पर 24 कैरेट सोना सुबह गिरकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी के साथ 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

 कैरेट के हिसाब से नए दाम

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज सोने के भाव इस प्रकार रहे—

IBJA Gold Rate Today (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट: ₹1,48,697 (सुबह)  ₹1,42,270 (दोपहर)
  • 23 कैरेट: ₹1,48,102  ₹1,41,700
  • 22 कैरेट: ₹1,36,206  ₹1,30,319
  • 18 कैरेट: ₹1,11,523  ₹1,06,703
  • 14 कैरेट: ₹86,988  ₹83,228

बिहार के प्रमुख शहरों में आज सोने के ताजा भाव—

पटना गोल्ड रेट (Today)

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,51,580
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,38,950
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,13,700

(अन्य शहरों—गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा—में भी भाव लगभग इसी रेंज में दर्ज किए गए)

दिल्ली से लेकर बिहार तक टूटा सोना

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 14,000 रुपये टूटकर ₹1,69,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले ही यह ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव दिखा और कॉमेक्स पर सोना 11 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया।

वायदा बाजार में भी बड़ी गिरावट

वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाला सोना 9 प्रतिशत गिरकर ₹1,54,157 प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को यही भाव ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था।

ग्राहकों के लिए क्या है संकेत?

बिहार के ज्वैलर्स के मुताबिक, कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के बाद शादी-विवाह और लग्न सीजन को देखते हुए बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार से संकेत साफ होने तक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!