Silver Price Crash: बजट के बाद चांदी धड़ाम, एक दिन में ₹50,000 सस्ती! जानिये लेटेस्ट रेट

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2026 04:29 PM

silver rate today 2 february 2026

केंद्रीय बजट के बाद कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का असर अब बिहार के सर्राफा बाजार में भी साफ नजर आने लगा है। सोमवार 2 फरवरी को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

Silver Rate Today : केंद्रीय बजट के बाद कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का असर अब बिहार के सर्राफा बाजार में भी साफ नजर आने लगा है। सोमवार 2 फरवरी को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों में चांदी एक ही दिन में हजारों रुपये सस्ती हो गई।

MCX पर चांदी कमजोर, बिहार के बाजारों में दबाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार की शुरुआत में चांदी 2,56,243 रुपये प्रति किलो पर खुली, जो पिछले बंद भाव से करीब 4 फीसदी कम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और मजबूत डॉलर का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, बजट के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली बढ़ने से चांदी पर दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स पर चांदी 78.815 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी। हालांकि इसमें हल्की तेजी जरूर रही, लेकिन हाल के रिकॉर्ड हाई से कीमतें अब भी काफी नीचे हैं। इसी वजह से बिहार समेत देशभर के स्थानीय बाजारों में भी करेक्शन देखने को मिल रहा है।

स्पॉट मार्केट में 50 हजार तक की गिरावट

बिहार के स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमतों में 50,000 रुपये प्रति किलो तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ज्वैलर्स का कहना है कि हाल के दिनों में चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद अब तेज करेक्शन आना स्वाभाविक माना जा रहा है।

बिहार के प्रमुख शहरों में आज चांदी के ताजा भाव इस प्रकार रहे—

  • पटना: ₹2,56,000
  • गया: ₹2,55,500
  • भागलपुर: ₹2,55,800
  • मुजफ्फरपुर: ₹2,56,200
  • दरभंगा: ₹2,55,700

(लोकल टैक्स, ज्वैलर्स मार्जिन और लॉजिस्टिक खर्च के कारण मामूली अंतर संभव)

क्यों आई चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, US Federal Reserve ने जनवरी की पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को 3.5 से 3.75 फीसदी पर स्थिर रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा Kevin Warsh को फेड का अगला चेयरमैन नामित किए जाने से डॉलर मजबूत हुआ। मजबूत डॉलर का सीधा दबाव चांदी और सोने जैसी कीमती धातुओं पर पड़ा।

आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

विशेषज्ञों का मानना है कि गिरावट के बावजूद भू-राजनीतिक तनाव, इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक अनिश्चितता आने वाले समय में चांदी को सपोर्ट दे सकती है। हालांकि निकट भविष्य में डॉलर इंडेक्स और ग्लोबल मार्केट संकेत ही कीमतों की दिशा तय करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!