Cold Wave in Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड की एंट्री! तेज पछुआ हवा और कोहरे से बढ़ी सिहरन

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Dec, 2025 06:01 AM

bihar weather update

बिहार में सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान में और भारी गिरावट आने वाली है,

Cold Wave in Bihar: बिहार में सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में तापमान में और भारी गिरावट आने वाली है, जिससे ठिठुरन कई गुना बढ़ जाएगी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, लेकिन असली परेशानी कोहरा और तेज़ पछुआ हवाएँ बनेंगी।

घने कोहरे की चादर में लिपटेगा उत्तर बिहार

अगले 48 घंटों में कई जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। खासकर ये जिले रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित:

  • पश्चिमी चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • सीतामढ़ी
  • शिवहर
  • मधुबनी
  • गोपालगंज
  • सिवान
  • सारण

इनके अलावा पटना, गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, जमुई और रोहतास (सासाराम) में भी कोहरा और ठंड का जोरदार असर रहेगा। सुबह के वक्त दृश्यता बहुत कम हो जाएगी, जिससे वाहन चलाने वालों को खास सावधानी बरतनी होगी।

रात का तापमान 8 डिग्री तक लुढ़केगा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाएगा। सबसे ठंडे रहने वाले जिले:

  • गोपालगंज
  • सिवान
  • सारण
  • भोजपुर
  • बक्सर
  • पटना
  • गया
  • नालंदा
  • नवादा
  • अरवल
  • जहानाबाद

दिन में अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री के बीच रहेगा, यानी दिन में हल्की धूप से राहत मिलेगी, लेकिन जैसे ही शाम होगी – कंपकंपी शुरू!

30 km/h की रफ्तार से चलेगी ठिठुरन वाली पछुआ हवा

इस बार ठंड को और खतरनाक बना रही हैं तेज़ पछुआ हवाएँ। 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ये हवाएँ तापमान से कहीं ज्यादा ठंड का एहसास कराएंगी। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!