कांग्रेस में गुटबाजी तेज! इन 14 नेताओं से पार्टी ने बनाई दूरी, जारी की 'नो एंट्री' लिस्ट

Edited By Harman, Updated: 11 Feb, 2026 10:54 AM

bihar congress bans cooperation with 14 leaders suspension list out

Bihar Politics : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए 14 पूर्व पदाधिकारियों और नेताओं के संबंध में आधिकारिक चेतावनी जारी की है। प्रदेश नेतृत्व ने साफ किया है कि जिन व्यक्तियों पर पहले से अनुशासनात्मक कार्रवाई...

Bihar Politics : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए 14 पूर्व पदाधिकारियों और नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। प्रदेश नेतृत्व ने साफ किया है कि जिन व्यक्तियों पर पहले से अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है, कार्यकर्ता उनसे दूरी बनाए रखे। प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सूचना मिल रही थी कि कुछ निष्कासित या निलंबित नेता जिलों का दौरा कर स्वयं को अधिकृत बताकर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इससे संगठन के भीतर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। 

इन नेताओं के नाम शामिल

जिन 14 नेताओं के बारे में चेतावनी जारी की गई है, उनमें छत्रपति यादव, आनंद माधव, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, राज कुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, मधुरेंद्र कुमार सिंह, प्रद्युम्न यादव, शकीलुर रहमान, उर्मिला सिंह नीलू, सुधा मिश्रा, वसी अख्तर, कैसर खान, कुंदन गुप्ता और राज कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं। प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि इन सभी पर पहले से अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रभावी है।  कार्यकर्ताओं को उनसे दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है।

जिलाध्यक्षों को विशेष निर्देश

प्रदेश मुख्यालय ने सभी जिलाध्यक्षों और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से अवगत करा दें कि उक्त व्यक्तियों द्वारा आयोजित किसी भी बैठक, दौरे या अभियान में भाग न लें। यदि ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो उसे तत्काल प्रदेश अनुशासन समिति को सूचित किया जाए। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि संगठन के खिलाफ काम करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत निर्देशों और कार्यक्रमों पर ही भरोसा करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!