Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2025 07:09 PM

Chhath Puja 2025 का शुभ समय नजदीक है। दीपावली के बाद अब आस्था और भक्ति का महापर्व छठ पूजा शुरू हो रहा है।
Chhath Puja 2025 का शुभ समय नजदीक है। दीपावली के बाद अब आस्था और भक्ति का महापर्व छठ पूजा शुरू हो रहा है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होकर अष्टमी तिथि तक चलता है। इस साल छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 से होगी और समापन 28 अक्टूबर को होगा।

चार दिवसीय इस महापर्व में महिलाएं नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ सूर्य देव और छठी मइया की पूजा करती हैं। इस दौरान घर-आंगन की सफाई और सजावट का भी विशेष महत्व होता है।
घर-आंगन को सजाएं छठ पूजा की थीम वाली रंगोली से
छठ पूजा पर महिलाएं साज-सज्जा के साथ घर को भी रंगोली से सजाती हैं। आप चाहें तो रंगोली में सूर्योदय, सूर्यास्त, सूप, गन्ना और अर्घ्य देती महिला जैसी आकृतियां जोड़ सकती हैं। इससे आपकी रंगोली न केवल सुंदर दिखेगी बल्कि त्योहार की भावना भी झलकेगी।
आसान और सिंपल रंगोली डिज़ाइन

अगर आपके पास समय कम है तो Simple Rangoli Design for Chhath Puja ट्राई करें। घर के मुख्य द्वार, बालकनी या पूजा स्थल पर गोल आकृति वाली रंगोली बनाएं। इसके किनारों पर फूलों की पंखुड़ियों या दीयों से बॉर्डर सजाएं। यह रंगोली कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी।
गन्ना और अर्घ्य वाली गोल रंगोली

इस डिजाइन में गोल आकृति के चारों ओर गन्ने की आकृति (Sugarcane Motif) बनाएं और बीच में अर्घ्य देती महिला या छठ मइया का प्रतीकात्मक चित्र बना सकते हैं। अगर आप डिजाइन को सिंपल रखना चाहते हैं, तो बीच में "छठ पूजा" लिखकर रंगोली को खूबसूरत बना सकते हैं।
रंगों से सजे छठ के प्रतीक

छठ पूजा की रंगोली में अधिक रंगों का उपयोग करें — जैसे पीला, लाल, नारंगी और नीला। रंगोली के बीच में सूप, प्रसाद और सूर्य का चिन्ह बनाएं। साथ ही “Happy Chhath Puja” या “जय छठी मइया” लिखकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।
छठ पूजा रंगोली को हाइलाइट करने के आसान टिप्स

- रंगोली के चारों ओर दीपक रखें।
- फूलों की पंखुड़ियों से बॉर्डर बनाएं।
- अगर बाहर बना रहे हैं तो गीले आटे से किनारे मजबूत करें।
- रात में रंगोली पर लाइट की हल्की रोशनी डालें, ताकि डिजाइन चमक उठे।

छठ पूजा के पावन अवसर पर घर में बनाई गई रंगोली न केवल शुभता लाती है, बल्कि यह आस्था और परंपरा का भी प्रतीक है। चाहे आप सिंपल डिजाइन बनाएं या क्रिएटिव थीम वाली, हर रंगोली आपके घर की रौनक बढ़ा देगी।