Government Job: 17 हजार पदों पर 'महा-भर्ती' का ऐलान, सैलरी में भी भारी बढ़ोतरी

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Feb, 2026 12:56 PM

government job recruitment announced for 17 thousand posts

पुलिस (SAP) के कुनबे में 10 गुना बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सैप जवानों की संख्या 1717 से बढ़ाकर 17,000 की जाएगी, जिसमें अब पूर्व सैनिकों के साथ पूर्व अर्धसैनिक बल भी शामिल हो सकेंगे।

Government Job: बिहार सरकार ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) के कुनबे में ऐतिहासिक विस्तार करने का निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद, अब सैप जवानों की संख्या में 10 गुना तक की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में तैनात 1,717 जवानों की संख्या को बढ़ाकर अब 17,000 करने की स्वीकृति दी गई है। 

सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ अर्धसैनिक बलों को भी मौका 

इस बार बहाली की शर्तों में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक सैप में केवल भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवानों को ही अनुबंध पर रखा जाता था, लेकिन अब सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) के जवानों को भी इसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग के अनुसार, नए रंगरूटों के प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ड्यूटी में आ रही कमी को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। 


पदों का विवरण और संरचना 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान होने वाली इस बहाली में पदों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:

पद का नाम प्रस्तावित संख्या
जेसीओ (JCO) 150
सैप जवान (SAP Jawans) 16,300
रसोइया (Cook) 550
कुल पद 17,000


मानदेय में वृद्धि: अब मिलेगा बेहतर वेतन 

सरकार ने न केवल पदों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि जवानों के मानदेय (Honorarium) में भी आकर्षक वृद्धि की है। संशोधित दरों के अनुसार मासिक भुगतान निम्नवत होगा: 

JCO: ₹35,000 प्रति माह 

सैप जवान: ₹30,000 प्रति माह 

रसोइया: ₹25,000 प्रति माह

विभागीय पक्ष: अधिकारियों का मानना है कि नवनियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण अवधि में होने के कारण फील्ड में 'एक्टिव वर्कफोर्स' की कमी महसूस की जा रही थी। 17 हजार अनुभवी पूर्व सैनिकों की तैनाती से राज्य की पुलिसिंग और विशेष अभियानों को नई धार मिलेगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!