हिसार में जमीन धंसने से बिहार के 3 श्रमिकों की मौत, सीवर पाइप फिटिंग के दौरान हुआ हादसा

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Dec, 2022 10:17 AM

landslide in hisar killed 3 workers of bihar

नारनौंद एसडीएम विकास यादव ने कहा कि सीवर पाइप फिटिंग का काम इंद्राज पार्क के पास चल रहा था जहां ये श्रमिक जमीन से 10-12 फुट नीचे काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बीच अचानक मिट्टी धंसने से तीनों मिट्टी से दब गए।

हिसार/पटनाः हरियाणा के हिसार जिले में नारनौंद अनुमंडल के ग्राम कापरो में सीवर की पाइप फिटिंग का काम करने के दौरान बिहार निवासी तीन प्रवासी मजदूरों की जमीन धंसने के कारण दबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नारनौंद एसडीएम विकास यादव ने कहा कि सीवर पाइप फिटिंग का काम इंद्राज पार्क के पास चल रहा था जहां ये श्रमिक जमीन से 10-12 फुट नीचे काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बीच अचानक मिट्टी धंसने से तीनों मिट्टी से दब गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने तीनों को मिट्टी हटाने की भारी मशीन की मदद से निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान बिहार निवासी बलजीत, संतोष और सनोज के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!