शादी से पहले मैरिज हॉल में पुलिस ने डाली रेड, अंदर का नजारा देख उड़े होश; दूल्हे समेत 16 लोग हिरासत में

Edited By Harman, Updated: 08 Apr, 2026 10:37 AM

rohtas bihar police raid marriage hall before wedding 16 people detained

बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक मैरिज हॉल में शहनाइयां गूँजने ही वाली थीं कि तभी पुलिस ने दस्तक दे दी। शादी की रस्मों के बीच अचानक हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कानून की...

Bihar News : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक मैरिज हॉल में शहनाइयां गूँजने ही वाली थीं कि तभी पुलिस ने दस्तक दे दी। शादी की रस्मों के बीच अचानक हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कानून की धज्जियां उड़ाते हुए यहाँ एक नाबालिग बच्ची का बाल विवाह कराया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बिहार पहुंची बारात

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए न केवल मंडप से दूल्हे को उठाया, बल्कि बारात में आए कुल 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से शादी के लिए रखे गए भारी मात्रा में गहने और नकदी भी जब्त की गई है। पकड़े गए लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बारात लेकर बिहार आए थे। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की पूछताछ में दोनों पक्षों ने जो दलीलें दीं, उन्होंने मामले को लेकर शक और गहरा दिया।

एक ओर जहाँ दूल्हा पक्ष खुद को केवल 'पर्यटक' बता रहा है, वहीं दुल्हन पक्ष शादी की बात से ही इनकार कर रहा है। हालांकि, मैरिज हॉल की एडवांस बुकिंग, सजावट और रस्मों की तैयारी पुलिस के दावों को पुख्ता कर रही है। फिलहाल, नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह मामला सिर्फ बाल विवाह का है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश छिपी है।

दुल्हन के पिता बोले- "अभी तो सिर्फ लड़का देखने आए थे"

इधर, दुल्हन पक्ष  ने भी गिरफ्तारी से बचने के लिए कहानी बदल दी। लड़की के पिता ने स्वीकार किया कि उनकी बेटी नाबालिग है, लेकिन दावा किया कि शादी नहीं हो रही थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि वे केवल लड़का देखने के लिए मैरिज हॉल पहुंचे थे। उनका तर्क था कि अगर लड़का पसंद आता, तो भविष्य के लिए बात पक्की की जाती। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों में भारी विरोधाभास है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!