CM हेमंत सपरिवार पहुंचे दिउड़ी मंदिर, माथा टेक मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2023 10:58 AM

cm hemant reached diuri temple with family took blessings

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सपरिवार मां दिउड़ी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख, समृद्धि, शांति और सद्भाव की कामना की।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सपरिवार मां दिउड़ी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख, समृद्धि, शांति और सद्भाव की कामना की।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें- एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दर्शन है प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम: दीपक प्रकाश
ये भी पढ़ें- अब झारखंड में भी बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, इन मामलों में अप्रैल महीने में होगी 3 सुनवाई

"देवड़ी मंदिर एक भव्य मंदिर बनेगा"

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यहां मां के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। सरकार ने मंदिर परिसर को विकसित करने की कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि देवड़ी मंदिर एक भव्य मंदिर बनेगा और जल्द ही बनकर तैयार होगा। मंदिर के विकास को लेकर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष परियोजना प्रस्तुत कर पूरी जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए प्रधान सचिव से फोन पर बात करते हुए मंदिर के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें- झारखंड में प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली गुट के 5 नक्सली गिरफ्तार, ईंट- भट्टे के पास वाहनों में आग लगाने का है आरोप
ये भी पढ़ें- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी आज मोरहाबादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष करेगी सत्याग्रह

PunjabKesari

CM के आने पर मंदिर परिसर में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य चल ही रहा है। सरकार मंदिर के विकास के लिये 8 करोड़ रुपये निर्गत करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा और श्रद्धालु भव्य मंदिर का दर्शन करेंगे। हालांकि उन्होंने नियोजन- नीति पर कुछ नहीं कहा। वहीं, इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रांची डीसी और एसएसपी खुद मंदिर में मौजूद रह कर विधि- व्यवस्था संभाल रहे थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!