पहले BF ने किया S/X, फिर 3 दोस्तों को बुलाकर की दरिंदगी, बारी-बारी से लूटी अस्मत...चीखती रही प्रेमिका

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Nov, 2025 06:01 PM

first boyfriend did s x with girlfriend then he called 3 friends and committed

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के टाउन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस कुमार और नाबालिग लड़की के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को प्रिंस ने लड़की को नाथ बाबा मंदिर रोड पर मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता ने...

Bihar Gangrape: बिहार के बक्सर जिले से नाबालिग लड़की से गैंगरेप (Gangrape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के अनुसार, उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी अब भी फरार है। 

प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाया, फिर...

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के टाउन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस कुमार और नाबालिग लड़की के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को प्रिंस ने लड़की को नाथ बाबा मंदिर रोड पर मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मिलने के दौरान प्रिंस ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने अपने तीन दोस्तों को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। 

पीड़िता पर मारपीट, बदहवासी में घर पहुंचकर बताई पूरी घटना 

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। किसी तरह वह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर टाउन थाना पहुंचे, जहां केस दर्ज कराया गया। 

तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश तेज

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया। उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके बयान के आधार पर चौथे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!