Diwali Big Rangoli Design Easy and Beautiful: कम समय में बनाएं बड़ी, आसान और खूबसूरत रंगोली, इन Designs से बढ़ेगी घर की रौनक

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Oct, 2025 03:42 PM

diwali big rangoli design easy and beautiful

Diwali Big Rangoli Design Easy and Beautiful: अगर आप कम समय में बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो फूलों वाली रंगोली सबसे बेस्ट है। गोल घेरे में गेंदा, गुलाब, मोगरा या कोई भी ताज़े फूल बिछाएं। बीच में कोई पवित्र चिन्ह जैसे "ॐ" या "स्वास्तिक" बनाएं और...

Diwali Big Rangoli Design Easy and Beautiful: क्या इस दिवाली पर आप भी घर में बड़ी और खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं। अगर आप सोच रही हैं कि बड़ी रंगोली बनाना मुश्किल होगा, तो अब चिंता मत कीजिए। हम लाए हैं आपके लिए बड़ी, आसान और आकर्षक रंगोली डिज़ाइन्स, जिन्हें कोई भी घर पर आसानी से बना सकता है।

चलिए जानते हैं कैसे बनाएं इस दिवाली पर Big Rangoli Designs, वो भी बिना किसी झंझट के।

1. फूलों से बनी बड़ी रंगोली ।। Easy big flower rangoli 

अगर आप कम समय में बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो फूलों वाली रंगोली सबसे बेस्ट है। गोल घेरे में गेंदा, गुलाब, मोगरा या कोई भी ताज़े फूल बिछाएं। बीच में कोई पवित्र चिन्ह जैसे "ॐ" या "स्वास्तिक" बनाएं और कोनों पर दीये रख दें। 

PunjabKesari


2. दीयों वाली रंगोली ।। Big Diya Rangoli Design

दीपावली है तो दीयों वाली रंगोली तो बनती है। रंगोली पाउडर से बड़े घेरे या स्वास्तिक डिजाइन बनाएं और हर मोड़ पर छोटा दीया रखें। चारों दिशाओं में दीयों की कतार बनाएं।


PunjabKesari

3. आसान मोर डिजाइन रंगोली ।। Easy Big Peacock Rangoli

मोर डिज़ाइन थोड़ी डिटेलिंग वाली लगती है लेकिन इसे आसानी से बनाया जा सकता है अगर सही तरीके से किया जाए। इसके लिए चॉक या स्टिक से पहले एक मोर का स्केच बनाएं। फिर ब्लू, ग्रीन, पर्पल और गोल्डन रंगों से उसे भरें। इसके चारों ओर गोल रंगोली डिजाइन से फ्रेम बनाएं। 


PunjabKesari


4. स्टेंसिल वाली बड़ी रंगोली ।। Rangoli with Stencil ।। Easy Big Rangoli Design

अगर आप खुद से ड्रॉ नहीं कर पाते, तो बाजार में मिलने वाले रंगोली स्टेंसिल का उपयोग करें। स्टेंसिल को फर्श पर रखें। रंग भरें और धीरे से हटाएं। इसी तरह कई स्टेंसिल मिलाकर एक बड़ी डिजाइन बना सकते हैं। 

PunjabKesari


5. धार्मिक प्रतीकों से बनी बड़ी रंगोली ।। Religious Big Rangoli

घर के पूजा स्थल या मेन एंट्रेंस पर आप धार्मिक चिन्हों से बड़ी रंगोली बना सकते हैं। श्रीगणेश, माँ लक्ष्मी के पांव, स्वास्तिक, ओम्

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!