"कोचिंग बंद करो वरना 10 दिन में…", ऑफिस में घुसकर गुरु रहमान को दी धमकी, CCTV में कैद आरोपी

Edited By Harman, Updated: 12 Feb, 2026 09:08 AM

guru rahman patna coaching threatened with death cctv footage

Guru Rahman Patna : बिहार की पटना सिटी के जाने मानें शिक्षक और 'आदम्य अदिति गुरुकुल' के संचालक गुरु रहमान को उनके ऑफिस में घुसकर सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई है।

Guru Rahman Patna : बिहार की पटना सिटी के जाने मानें शिक्षक और 'आदम्य अदिति गुरुकुल' के संचालक गुरु रहमान को उनके ऑफिस में घुसकर सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। 

कोचिंग बंद करो, वरना...

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम(11 फरवरी, 2026) करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि कदमकुआं इलाके के गोपाल मार्केट स्थित उनके कोचिंग संस्थान में एक अज्ञात शख्स घुसा और  उन्हें गोली मारने की धमकी दी। साथ ही 10 दिनों के भीतर कोचिंग बंद करने को कहा। गुरु रहमान के अनुसार, बुधवार शाम जब वह अपने केबिन में बैठे थे, तभी एक लाल गमछा पहने युवक अंदर दाखिल हुआ। अंदर घुसते ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। चेतावनी दी कि वे अपनी कोचिंग संस्थान को तुरंत बंद कर दें। वहीं इस घटना ने पूरे शिक्षा जगत और छात्र समुदाय में डर तथा तनाव का माहौल कायम कर दिया है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

संस्थान में मौजूद छात्रों और स्टाफ ने सूझबूझ दिखाई और आरोपी को केबिन से बाहर निकाला। भागते समय भी वह बाहर से धमकियां देता रहा। यह पूरी घटना संस्थान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में सफेद शर्ट और गमछा पहने करीब 30-35 साल का एक युवक स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इधर घटना के तुरंत बाद गुरु रहमान ने पीरबहोर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस घटना के बाद से कोचिंग में आने वाले छात्र और उनके अभिभावक भी काफी डरे हुए हैं। पीरबहोर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!