Edited By Ramanjot, Updated: 19 Sep, 2025 07:42 AM

राज्य में South-West Monsoon Active है और इसका असर अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में Heavy Rainfall Alert जारी किया है।
पटना:राज्य में South-West Monsoon Active है और इसका असर अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में Heavy Rainfall Alert जारी किया है। शुक्रवार को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में केवल बूंदाबांदी या बादल छाए रहने की संभावना है।
चार जिलों में अलर्ट
Patna Meteorological Centre ने पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण और भोजपुर में भारी बारिश के साथ Thunderstorm & Lightning Warning दी है। वहीं, दक्षिणी बिहार में मॉनसून की सक्रियता और तेज रहने का पूर्वानुमान है। यहां High Rainfall & Thunderstorm Activity देखने को मिल सकती है।
पटना सहित कई जिलों में सुबह से बादल
गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और किशनगंज के लिए Yellow Alert जारी किया था। इन जिलों में देर रात से ही बारिश दर्ज की गई। पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सुपौल में
गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर Heavy Rainfall Record हुआ।
- सुपौल – 123.4 mm (सबसे ज्यादा)
- सीतामढ़ी – 118.6 mm
- पश्चिमी चंपारण – 79.4 mm
- मधुबनी – 77.4 mm
- बेगूसराय – 75.2 mm
वहीं, सीवान (62 mm), पूर्णिया (60 mm), पटना के मनेर (59.4 mm), दरभंगा (50 mm), अररिया (42.6 mm), पूर्वी चंपारण (38.2 mm), किशनगंज (37.2 mm), सहरसा (34.6 mm) और गया (32.2 mm) में Moderate Rainfall दर्ज की गई।
तापमान में हल्की बढ़ोतरी
पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 1-2°C Increase दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम पारा 31.9°C रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था। सबसे अधिक तापमान राजगीर (नालंदा) में 33.7°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम फारबिसगंज (अररिया) में 28.6°C रहा। आज (शुक्रवार) भी तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।