राबड़ी देवी ने खास अंदाज में मनाया लालू यादव का जन्मदिन, पौधारोपण कर पति को दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2022 01:04 PM

rabri devi celebrated lalu yadav s birthday in a special way

लालू यादव की धर्म पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खास अंदाज में पति का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने इस मौके पर पौधारोपण कर लालू यादव को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच लालू यादव की धर्म पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खास अंदाज में पति का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने इस मौके पर पौधारोपण कर लालू यादव को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।


बता दें कि राजद आज का दिन सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। पार्टी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मौके पर 75 किलों के लड्डू का केक काटा गया। इस कार्यक्रम में लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव एवं तेजप्रताप यादव भी पहुंचे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!