Silver Price Today: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Nov, 2025 10:11 AM

silver price today 18 november 2025

बिहार में चांदी के दाम इस समय लगातार नरम पड़े हैं। मंगलवार 18 नवंबर को चांदी के रेट में फिर गिरावट दर्ज की गई है।

Silver Price Today: बिहार में चांदी के दाम इस समय लगातार नरम पड़े हैं। मंगलवार 18 नवंबर को चांदी के रेट में फिर गिरावट दर्ज की गई है। पटना में एक किलो चांदी का भाव ₹1,66,900/kg तक आ गया है। यह कल के मुकाबले करीब ₹2000 सस्ता है।

इस गिरावट का असर पूरे उत्तर भारत—दिल्ली, यूपी और बिहार—सहित दक्षिण भारत के बड़े शहरों तक दिखा है। चेन्नई और हैदराबाद में भी चांदी का रेट घटकर ₹1,72,900/kg पर कारोबार कर रहा है।

लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई चांदी

कुछ ही दिनों पहले बिहार में चांदी के दाम आसमान छू रहे थे। कई शहरों में रेट ₹1,95,000–₹2,05,000/kg तक पहुंच गया था। लेकिन इस वक्त कीमतें अपने पीक से काफी नीचे आ गई हैं।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अभी प्रेशर जरूर है, लेकिन जैसे ही शादी–विवाह सीजन नजदीक आएगा, मांग बढ़ेगी और चांदी के रेट फिर ऊपर जा सकते हैं। बिहार में हर साल नवंबर–दिसंबर में चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है।

आज बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का रेट

पटना – ₹1,66,900/kg

उत्तर और दक्षिण भारत के शहरों के बीच अब भी लगभग ₹6000 का फर्क बना हुआ है।

इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती डिमांड का असर बिहार पर भी

चांदी की मांग अब सिर्फ गहनों और धार्मिक वस्तुओं तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर बढ़ा है:

  • मोबाइल और कंप्यूटर चिप्स
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • सोलर पैनल
  • बैटरी इंडस्ट्री

इस वजह से चांदी की ग्लोबल खपत तेज हुई है और पिछले सालभर में इसके दाम लगातार ऊपर गए हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक, अगर टेक्नोलॉजी सेक्टर में डिमांड इसी तरह बढ़ती रही, तो आने वाले महीनों में चांदी के रेट फिर तेजी पकड़ सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!